
92 साल की लेजेंडरी सिंगर Lata mangeshkar कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती
AajTak
फैंस के लिए राहत की बात ये है कि लता मंगेशकर में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं. लेजेंडरी सिंगर को ICU में भर्ती कराया गया है. लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वरकोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
Lata mangeshkar corona postive: फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सबकी चहेती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं. 92 साल की लेजेंडरी सिंगर कोरोना संक्रमित हैं. उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया. Legendary singer Lata Mangeshkar admitted to ICU after testing positive for Covid-19. She has mild symptoms: Her niece Rachna confirms to ANI (file photo) pic.twitter.com/8DR3P0qbIR

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











