
91 साल की महिला से शादी कर करोड़ों की जायदाद का मालिक बन गया शख्स! लेकिन..
AajTak
67 साल के एक शख्स ने 91 साल की बुजुर्ग महिला से शादी कर ली. शादी के कुछ महीने बाद महिला की मौत हो गई और उसकी करोड़ों रुपये की जायदाद शख्स के नाम हो गई. आइए जानते हैं पूरी कहानी..
ब्रिटेन में 67 वर्षीय एक शख्स ने 91 साल की महिला से शादी कर ली. शादी के कुछ महीने बाद महिला की मौत हो गई. मौत के बाद उसकी करोड़ों रुपये की जायदाद शख्स के नाम हो गई. लेकिन इस बात से महिला के परिवार वाले खुश नहीं हैं. उनका आरोप है कि शख्स ने जब बुजुर्ग महिला से शादी रचाई थी, तब वो Dementia से ग्रसित थीं, यानी वो सोचने-समझने की क्षमता खो चुकी थीं.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, 91 साल की जोआन ब्लास (Joan Blass) की मौत मार्च 2016 में हुई थी. मरने से कुछ साल पहले उनकी शादी 67 वर्षीय कोलमैन फोलान (Colman Folan) से हुई थी. जोआन की मौत के बाद उनकी 2 करोड़ रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी कोलमैन के नाम हो गई. अपनी मां जोआन ब्लास की संपत्ति से वंचित रहने के बाद उनके बेटों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई, जिसके बाद ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया.
धोखे से शादी की, मौत के बाद बेनाम कब्र में दफनाया!
मृतका महिला के बेटे माइकल (53) और बेटी फ्रैंक्स (62) ने दावा किया कि उन्हें मां की शादी के बारे में पता ही नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि कि कोलमैन ने गुप्त तरीके से उनकी मां जोआन से शादी कर ली थी. बकौल फ्रैंक उनकी मां को Dementia हो गया था, जिससे वो सब कुछ भूलने लगी थीं. उन्हें ये तक याद नहीं था कि कोलमैन फोलान नाम का शख्स है कौन?
फ्रैंक के मुताबिक, मां पूछा करती थीं कि वो (कोलमैन) उनके घर में कैसे रह रहा है? मृतका के परिजनों की माने तो कोलमैन ने ही उनकी मां का अंतिम संस्कार करवाया था और उन्हें बेनाम कब्र में दफनाया दिया.
जायदाद का क्या हुआ?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









