
90Hz डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy F12 की पहली सेल आज, ये है डिस्काउंट ऑफर
AajTak
साउथ कोरियन कंपनी Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy F12 की पहली सेल आज है. Samsung Galaxy F12 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. Samsung Galaxy F12 को 90Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है.
साउथ कोरियन कंपनी Samsung के नए स्मार्टफोन Galaxy F12 की पहली सेल आज है. Samsung Galaxy F12 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. Samsung Galaxy F12 को 90Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है. इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है. Samsung Galaxy F12 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है. इसे सेलेस्टियल ब्लैक, सी ग्रीन और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट, सैमसंग की वेबसाइट और लीडिंग रिटेलर्स के जरिए होगी. ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स के जरिए ग्राहकों को Galaxy F12 पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी मिलेगा.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












