
90 लाख का खाना... रेस्टोरेंट मालिक ने शेयर किया बिल का VIDEO, खाने के रेट कर देंगे हैरान
AajTak
बिल में ऑर्डर की गईं खाने की डिश और ड्रिंक्स के बारे में लिखा है. साथ ही उनके दाम भी लिखे हैं. बिल में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में आए लोगों ने खाने के लिए कई डिश मंगाई थीं.
साल्ट बेई के नाम से मशहूर तुर्की के शेफ नुसरत गोक्से ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है. खाने का ये बिल 108,500 डॉलर (करीब 90,23,028 रुपये) का है. ये उनके दुबई के रेस्टेरेंट में एक बार के खाने का बिल है, जो कुछ लोगों ने बीते हफ्ते दिया है.
इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पैसा आता है, पैसा जाता है.' बिल में ऑर्डर की गईं खाने की डिश और ड्रिंक्स के बारे में लिखा है. साथ ही उनके दाम भी लिखे हैं.
बिल में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में आए लोगों ने खाने के लिए कई डिश मंगाई थीं. अब खाने के दाम तो आपने देख लिए, कि आखिर ये कितने ज्यादा हैं. लेकिन इससे भी हैरानी वाली बात ये है कि खाना खाने वालों ने 24,500 डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) टिप के तौर पर दिए हैं.
रसीद में खाने के दाम और कुल अमाउंट यूएई की मुद्रा में ही लिखा हुआ है. इस बिल को देखने के बाद लोगों ने पोस्ट पर गुस्से भरे कमेंट किए हैं.
वहीं बिल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. लोगों का कहना है कि ये सबसे अधिक दाम वाला रेस्टोरेंट है, जिसके बारे में बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है.
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने खाने के इतने अधिक दाम होने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि एक तरफ दुनिया की बड़ी आबादी भूख से मर रही है. पैसों के अभाव में बहुत से लोग परेशान हैं. और यहां महज एक बार का खाना 90 लाख रुपये में खाया जा रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












