
9 Baj Gaye: सीरिया तक पहुंची इजरायल की लड़ाई, अमरेकिा ने दो ठिकानों पर किया हमला
AajTak
अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरडजीसी और उसके सहयोगी ग्रुप के ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रायल के मुताबिक ये हमले आत्म रक्षा में किए गए हैं. हाल के दिनों में इराक और सीरिया में ईरान समर्थिक आतंकी संगठनों ने कई अमेरीकियों पर हमले किए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











