
85 करोड़ का इनामी 'आतंकी' जिससे ट्रंप ने मिलाया हाथ, कौन है अल-शरा जिसे कल तक टेररिस्ट मानता था अमेरिका?
AajTak
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने शरा की काफी तारीफ की और कहा कि सीरिया में बदलाव का ऐतिहासिक अवसर उनके पास है. शरा को कुछ महीनों पहले तक अमेरिकी आतंकी मानता था और उनके ऊपर 85.5 करोड़ का इनाम घोषित कर रखा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सऊदी अरब में सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात कर पूरी दुनिया को चौंका दिया. वो अमेरिका जो कुछ समय पहले तक शरा को आतंकवादी मानता था और जिसने शरा के सिर पर एक करोड़ डॉलर (85.5 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा था, उसी का राष्ट्रपति अब शरा से हैंडशेक कर रहा है. शरा से मिलने से पहले अमेरिका ने 1979 से सीरिया पर लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों को भी हटा दिया. शरा और ट्रंप की मुलाकात सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुरोध पर रियाद में हुई.
ट्रंप शरा की मुलाकात अमेरिका-सीरिया के रिश्तों में एक नया अध्याय है. सीरिया से बशर अल-असद के जाने के बाद शरा ने सत्ता की कमान संभाली है. मुलाकात के दौरान शरा ने ट्रंप को 'मजबूत इतिहास वाला फाइटर' और 'मजबूत शख्स' कहा.
ट्रंप ने शरा से कहा कि वो सीरिया में बदलाव लाएं और इजरायल के साथ देश के रिश्तों को सामान्य बनाएं. ट्रंप ने कहा, 'आपके पास कुछ ऐतिहासिक करने का बेहद शानदार मौका है.'
कौन हैं अहमद अल-शरा?
एक इंटरव्यू में अहमद अल-शरा जिन्हें अबू मोहम्मद अल-जुलानी के नाम से भी जाना जाता है, ने बताया था कि उनका जन्म सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ था. बताया जाता है कि उनका जन्म 1975-1979 के बीच हुआ था. जन्म के कुछ समय बाद ही सरा का परिवार सीरिया की राजधानी दमिश्क आ गया. सरा के दादा इजरायल और सीरिया के बीच गोलान हाइट्स में रहते थे.
गोलान हाइट्स 1967 के अरब-इजरायल युद्ध से पहले तक सीरिया का हिस्सा था लेकिन उसके बाद से इजरायल ने इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






