
'80 हजार अश्लील तस्वीरें और VIDEO...', हैकर ने दुनिया भर की महिलाओं को ऐसे बनाया शिकार
AajTak
इस शख्स को एफबीआई ने पकड़ लिया है. इस पर आरोप हैं कि इसने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो एकत्रित कीं. इसके लिए इसने उनके वैबकैम को ही हैक कर लिया था.
इस खबर में हम जिस आरोपी की बात करने जा रहे हैं उसने दुनिया भर की महिलाओं की गुपचुप तरीके से निगरानी करने के लिए उनके वैबकैम को हैक कर लिया था. वो इनके वीडियो घर बैठे अपने कंप्यूटर पर देखा करता था. जिसे अब एफबीआई ने पकड़ लिया है.
आरोपी की पहचान 60 साल के क्रिस्टोफर टेलर के तौर पर हुई है. उसने मालवेयर (वायरस) का इस्तेमाल कर 772 लोगों के वैबकैम को अपने कंट्रोल में ले लिया. इसके जरिए वो इन लोगों की प्राइवेट लाइफ देख रहा था.
मालवेयर की मदद से टेलर को वैबकैम का पूरा एक्सिस मिल गया. वो लॉगइन करके लोगों को पढ़ाई करते, योगा करते और यौन संबंध बनाते हुए देखा करता था. मामले में अदालत ने सुनवाई करते हुए ये बात कही.
एफबीआई एजेंट्स को किसी ने सूचना दी कि ये ब्रिटिश शख्स इंग्लैंड में घर बैठे इस अपराध को अंजाम दे रहा है. जांच के दौरान जॉर्जिया के एक छात्र के लैपटॉप को देखा गया. जिससे पता चला कि हैकिंग के लिए मालवेयर का इस्तेमाल हो रहा है और इसका लिंक टेलर से जुड़ा है. उसके घर की 2016 में छापेमारी हो चुकी है.
80,000 तस्वीरें और वीडियो जमा किए
टेलर 14 महीनों तक जेल में रहा था. उसने 2010-2016 के बीच 80,000 तस्वीरें और वीडियो एकत्रित किए. उसने गिरफ्तारी से पहले हजारों फाइल डिलीट कर दी थीं. वह अश्लील वेबसाइट भेजकर लोगों को फंसाता था. इस पर क्लिक करते ही वो उनके लैपटॉप का एक्सिस लेता था. इसमें वैबकैम भी शामिल हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











