
8 वीडियो में ब्लास्ट वाले उमर का पूरा सच, श्वेता सिंह के साथ देखें खबरदार
AajTak
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. ये वही अल फलाह यूनिवर्सिटी है, जिसके चार डॉक्टरों का नाम इस वक्त दिल्ली धमाके के आरोपी हैं. सदस्यता रद्द करने के पीछे कहा गया है कि यूनिवर्सिटी की अच्छी स्थिति नहीं है. अल फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द करने की सबसे बड़ी वजह डॉक्टर उमर मोहम्मद है. जो इसी अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था. वो उमर जो विस्फोटक वाली कार लेकर दिल्ली में ब्लास्ट करने पहंचा. उमर के अब तक कुल आठ वीडियो धमाके वाले दिन के सामने आ चुके हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












