
8 महीने से खा रहा था सिर्फ मीट, मक्खन और पनीर... फिर बॉडी का हो गया ये बुरा हाल
AajTak
एक शख्स 8 महीने तक सिर्फ मांस, मक्शन और पनीर पर निर्भर हो गया. इस वजह से अब उसका ऐसा हाल हो चुका है कि डॉक्टर भी हैरान हैं. उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया.
फ्लोरिडा के एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने खाने में सिर्फ मांस, मक्खन और पनीर को शामिल करके 8 महीने तक 'कार्निवोर डाइट' अपनाई. लगातार ऐसा आहार लेने के बाद उनकी सेहत पर ऐसा प्रभाव पड़ा, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया.
टाम्पा के अस्पताल में इस व्यक्ति का इलाज किया गया, जिसकी हथेलियों, कोहनियों और पैरों के तलवों पर पीले रंग के धब्बों से तरल पदार्थ रिस रहा था. जब डॉक्टरों ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वह रोज़ाना मक्खन की पूरी स्टिक, 6-9 पाउंड पनीर और हैमबर्गर पैटीज खा रहा था. यह केस हाल ही में JAMA Cardiology में प्रकाशित हुआ है.
क्या है कार्निवोर डाइट? कार्निवोर डाइट केवल पशु उत्पादों जैसे मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों को खाने पर आधारित है. कुछ लोग दावा करते हैं कि इस आहार से वजन कम होता है और ऊर्जा स्तर और मानसिक क्षमता में सुधार होता है. हालांकि, इस व्यक्ति ने इस डाइट को चरम सीमा तक पहुंचा दिया. उनका दावा है कि इस डाइट से उनका वजन कम हुआ और ऊर्जा स्तर और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार हुआ. लेकिन उनकी त्वचा पर इसका नकारात्मक असर पड़ा.
हद से ज्यादा बढ़ गया कोलेस्ट्रॉल डॉक्टरों ने पाया कि उनके कोलेस्ट्रॉल का स्तर 1000 mg/dL से अधिक हो गया था. सामान्य कोलेस्ट्रॉल स्तर 200 mg/dL से कम होता है, जबकि 240 mg/dL को उच्च माना जाता है.
शरीर से बाहर निकलने लगा फैट उन्हें जैंथेलास्मा (Xanthelasma) नामक स्थिति का पता चला, जो उच्च कोलेस्ट्रॉल या रक्त में वसा के अधिक स्तर के कारण होती है. इस स्थिति में, अतिरिक्त वसा रक्त वाहिकाओं से रिसकर शरीर के विभिन्न भागों में जमा हो जाती है.
कार्निवोर डाइट के प्रभाव डॉक्टरों ने इस केस को आहार पैटर्न के लिपिड स्तर पर प्रभाव और हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल) के प्रबंधन की महत्ता के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया. अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के 2020-2025 के आहार दिशानिर्देशों के अनुसार, एक संतुलित आहार में रोजाना 2.5 कप सब्जियां, 2 कप फल, 6 कप अनाज, 3 कप डेयरी उत्पाद, 5 ग्राम तेल और केवल 5.5 औंस मांस होना चाहिए.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









