
'8 फरवरी को ही होंगे आम चुनाव', पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री का ऐलान
AajTak
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी. इसमें आंतरिक मंत्री, आंतरिक सचिव, मुख्य सचिव, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान कार्यवाहक गृह मंत्री ने कहा कि चुनाव निर्धारित तारिख को ही होंगे.
पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री गौहर एजाज ने बढ़ती चुनाव संबंधी हिंसा के बावजूद गुरुवार को 8 फरवरी की पहले से घोषित तारीख पर ही आम चुनाव कराने के बारे में सभी संदेहों को दूर कर दिया. पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी. इसमें आंतरिक मंत्री, आंतरिक सचिव, मुख्य सचिव, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
कार्यवाहक आंतरिक मंत्री एजाज ने सुरक्षा बैठक के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बाद चुनावों के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए. चाहे जो हो जाये.
सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में चुनाव में संभावित देरी की अफवाहों के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि चुनाव 8 फरवरी को हों."
बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनाव में सिर्फ एक हफ्ता बचा है. इस बीच देश को आतंकवादी संगठनों द्वारा हमलों के बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ रहा है, खासकर अफगानिस्तान की सीमा से लगे दो प्रांतों में. बुधवार को हिंसाग्रस्त केपी के बाजौर जिले के सिद्दीकाबाद इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने रेहान जेब खान की हत्या कर दी.
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने घोषणा की थी कि वह नेशनल असेंबली के लिए मारे गए उम्मीदवार का समर्थन कर रही है. उनकी हत्या बलूचिस्तान के सिबी शहर में पीटीआई की रैली में बम विस्फोट में चार लोगों की मौत और छह के घायल होने के एक दिन बाद हुई है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









