
8 पैक एब्स-लंबे बाल, पठान के सेट से Shah Rukh Khan की फोटो वायरल, किंग खान का दिखा किलर लुक
AajTak
शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान के सेट से एक्टर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस शाहरुख के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. एक्टर का लुक देखकर साफ है कि इस फिल्म से किंग खान दमदार वापसी करने वाले हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. शाहरुख जल्द ही अपनी मचअवेटेड फिल्म पठान में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. इन दिनों किंग खान स्पेन में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें शाहरुख का लुक फैंस को दीवाना बना रहा है.
पठान में दिखेगी शाहरुख की शानदार बॉडी
पठान के सेट से शाहरुख खान की जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, उसमें किंग खान का ड्रामैटिक ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है. वायरल फोटो में शाहरुख खान शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं. शाहरुख के 8 पैक एब्स देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं. शाहरुख की जबरदस्त लीन बॉडी के साथ एक्टर के लंबे बाल तो सोने पर सुहागा हैं. शाहरुख की शानदार बॉडी देखकर लग रहा है कि उन्होंने पठान के लिए अपने लुक और फिजीक पर काफी मेहनत की है.
Mira Rajput ने लुटाया Zain-Misha पर प्यार, बच्चों संग शेयर की फोटो
सलमान खान ने देखे 'Pathan' के सीन्स, दोस्त Shahrukh को फोन कर दिया ये फीडबैक
अनबटन शर्ट में शाहरुख का कूल लुक पठान के सेट से सामने आई एक अन्य फोटो में शाहरुख खान व्हाइट कलर की अनबटन शर्ट में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अपने बालों को बांधा हुआ है. गले में कई सारी चेन पहनकर और सनग्लासेस लगाकर एक्टर ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. वहीं, एक दूसरी फोटो में शाहरुख अपने क्रू मेंबर के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में एक्टर चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखे जा सकते हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












