
75 हजार जीतने के चक्कर में 20 मिनट में पी ली इतनी शराब, हो गई मौत
AajTak
थाईलैंड के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थानाकरन कांथी, जिन्हें ऑनलाइन 'बैंक लीसेस्टर' के नाम से जाना जाता था. जिसका काम चैलेंज लेना और उसके जरिये पैसा कमाना. लेकिन एक चैलेंज उसकी जिंदगी का आखिरी साबित हुआ. 21 साल के कांथी को 75,228 रुपये जीतने के लिए 20 मिनट में विस्की की दो बोतलें पीने की चुनौती दी गई.
थाईलैंड के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थानाकरन कांथी, जिन्हें ऑनलाइन 'बैंक लीसेस्टर' के नाम से जाना जाता था. उन्होंने हमेशा चैलेंज ले कर पैसे कमाए. लेकिन एक चैलेंज उनके लिए उनकी जिंदगी का आखिरी साबित हुआ. 21 साल के कांथी को 75,228 रुपये जीतने के लिए 20 मिनट में विस्की की दो बोतलें पीने की चुनौती दी गई.
पहले भी किए थे खतरनाक चैलेंज कांथी ऐसे जोखिम भरे कामों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने पहले हैंड सैनिटाइजर और वसाबी खाने जैसे खतरनाक चैलेंज लिए थे. लेकिन इस बार की चुनौती उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई.
पार्टी में मस्ती का माहौल बना मौत का खेल क्रिसमस की रात, चंथाबुरी के था माई जिले में जन्मदिन की पार्टी का जश्न जोरों पर था. इसी बीच कांथी को 350ml की रीजेंसी विस्की की एक बोतल पीने पर 10,000 थाई बहत का ऑफर दिया गया. भीड़ ने जोश बढ़ाया और कांथी ने चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया. पहले से नशे में धुत कांथी ने 20 मिनट के भीतर दो बोतलें गटक लीं.
भीड़ ने किया चीयर, कांथी ने तोड़ दिया दम चैलेंज के बाद कांथी अचानक लड़खड़ाए और मंच पर गिर पड़े. वहां मौजूद भीड़ ने यह सब चीयर करते हुए रिकॉर्ड किया. कोई मदद करने के बजाय, लोग तमाशबीन बने रहे. कांथी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की. मौत की वजह अल्कोहल पॉइजनिंग बताई गई.
चैलेंज देने वाले को किया गया गिरफ्तार पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने कांथी को यह खतरनाक चैलेंज दिया था. छापेमारी में उसके घर से पिस्तौल, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए. पूछताछ में उसने अपने अपराध को कबूल कर लिया. अब उसे 10 साल की जेल और 50,152 रुपये जुर्माने की सजा हो सकती है.
इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई. यूजर्स ने पार्टी में मौजूद लोगों की बेरुखी और ऐसे खतरनाक चैलेंज को बढ़ावा देने वालों की आलोचना की.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









