
72 घंटे में 2500 किमी, पुलिस का पहरा और वज्र वाहन में बाहुबली की यात्रा... पेशी से सजा और फिर जेल वापसी तक अतीक की कहानी
AajTak
माफिया ने राजनेता बने अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उसे इस मामले में कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज लाई थी. वह करीब 1250 किमी. का सफर तय कर 24 घंटे में यूपी पहुंचा था. सजा मिलते ही उसे सड़क मार्ग से वापस गुजरात ले जाया जा रहा है.
अतीक अहमद, जिसने डर का व्यापार किया. मामूली बदमाश से माफिया डॉन बन गया. जिसने असलहों के दम पर ताकत कमाई और फिर इसी के बूते काली कमाई ढेर लगा दिया. उसके काफिले में बेहिसाब गाड़ियां होती थीं, हर समय असलहाधारी बदमाशों ने घिरा रहता था. पुलिस के हाथ उस तक पहुंच पाते उससे पहले ही राजनीति में एंट्री कर ली. माफिया से माननीय बन गया. पुलिस पर भी काबू पा लिया यानी न कोई FIR न कोई सजा.
हत्या, अपहरण, फिर हत्या.... अतीक अहमद, राजू पाल और उमेश पाल की कहानी
अतीक अहमद का अब राजनीति कद और माफियाराज दोनों ही बढ़ने लगे. इसकी शह पर खुलेआम हत्या, अपहरण, फिरौती जैसे जघन्य अपराध होने लगे. पीड़ितों की तादाद बढ़ने लगी लेकिन अतीक का आतंक इतना था कि न्याय की उम्मीद लगाना बेमानी जैसा ही हो गया. इसका अंजादा इस बात से लगा सकते हैं कि उस पर 1979 से अब तक 100 से अधिक मामले दर्ज हैं, अलग-अलग कोर्ट में 50 मामले विचाराधीन हैं, इन 44 सालों में यूपी के 19 सीएम बदल गए लेकिन उसे किसी मामले में दोषी नहीं ठहराया जा सका था.
जब यह लगने लगा कि अतीक अहमद पर हाथ रख पाना मुश्किल है, उसी पल से अतीक की उलटी गिनती शुरू हो गई. उसने 2006 उमेश पाल का अपहरण कर लिया. उमेश ने अतीक को चुनौती दे दी और कानूनी लड़ाई लड़ी. अतीक को जब लगने लगा कि वह एक मामूली आदमी से हार जाएगा तो उसने इसी साल 24 फरवरी को उसकी हत्या करवा दी लेकिन मौत के बाद उमेश पाल की लड़ाई बेकार नहीं गई. उसने अतीक का 44 साल का आतंक खत्म कर दिया. 28 मार्च को प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद को उमेश पाल के अपहरण केस में दोषी ठहराया दिया. इतना ही नहीं उसे उम्रकैद की सजा सुना दी. पहली बार अतीक अहमद को किसी मामले में सजा सुनाई गई है. जिसके नाम से लोग कांपते थे आज वहीं अतीक अहमद डरा हुआ है.
19 CM बदले, शहर का नाम बदला... अतीक पर पहले मुकदमे से पहली सजा तक कितना बदला UP

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




