
700 से ज्यादा शूटर्स, कई देशों में नेटवर्क... लॉरेंस ने दाऊद की 'D कंपनी' की तरह खड़ा किया बिश्नोई गैंग
AajTak
गैंगस्टर टेरर केस में एनआईए ने दिल्ली की अदालत में बिश्नोई गैंग के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए हैं. एनआईए ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से की है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका गैंग एक बार फिर चर्चा में हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कई मामलों में बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. ऐसे ही गैंगस्टर टेरर केस में एनआईए ने दिल्ली की अदालत में बिश्नोई गैंग के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए हैं.
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तुलना दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से की है. केंद्रीय एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट अभूतपूर्व तरीके से फैला है. ठीक वैसे ही जैसे 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम ने छोटे-मोटे अपराध करते हुए अपना नेटवर्क खड़ा किया था. दाऊद इब्राहिम ने ड्रग की तस्करी, टारगेट किलिंग, एक्सटोर्शन रैकेट के जरिए अपराध की दुनिया में कदम रखा था.
लॉरेंस बिश्नोई ने अपनाया दाऊद इब्राहिम का तरीका
फिर उसने D कंपनी बनाई और पाकिस्तानी आतंकियों से गठजोड़ करके अपना नेटवर्क कई देशों तक फैलाया. ठीक दाऊद इब्राहिम की तरह लॉरेंस बिश्नोई ने छोटे-मोटे अपराध से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपना गैंग खड़ा कर लिया. आज नॉर्थ इंडिया के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उसके गैंग का विस्तार हो चुका है. कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के जरिए बिश्नोई गैंग ऑपरेट हो रहा है.
बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर, जय बलकारी नारा
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं और 'जय बलकारी' उसकी गैंग का नारा है. इसमें 300 के करीब शूटर अकेले पंजाब से जुड़े हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, X और यूट्यूब पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की फोटो और वीडियो डालकर युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई. कोर्ट आते-जाते बिश्नोई का फोटो सोशल मीडिया में डाला गया और इस तरह गैंग का प्रचार-प्रसार हुआ.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





