7 माह की गर्भवती से रेप नहीं कर सका जेठ तो गला दबाकर मार डाला
AajTak
बिलासपुर में एक जेठ ने अपनी 7 माह की गर्भवती बहू के साथ रेप की कोशिश की. जब वह इसमें कामयाब नहीं हो सका तो उसने बहू का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला के पति ने बताया कि उसे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि उसका अपना भाई ऐसी घटना को अंजाम देगा.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जेठ ने 7 माह की गर्भवती बहू के साथ रेप का प्रयास किया. जब वह इस घिनौनी हरकत में कामयाब नहीं हो सका तो उसने बहू का गला दबाकर हत्या कर दी. गर्भवती महिला का शव घर पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की.
मृतक महिला के पति पीटर सिंह ने पुलिस को बताया कि जब घटना हुई वह घर पर नहीं था. उसे काम के सिलसिले से एक दिन पहले नागपुर जाना पड़ा था. महिला के शरीर पर खरोंच के कई निशान थे. जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला के साथ जोर जबरदस्ती की गई है.
पुलिस ने आस-पड़ोस और मृतिका के परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली. पुलिस का शक महिला के जेठ प्रकाश सिंह पर गया और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. प्रकाश ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बहू को घर पर अकेला देखकर रेप का प्रयास किया था. जिसमें वह कामयाब नहीं हो सका. फिर से डर से बहू का गला दबा किया और मौके से फरार हो गया.
वहीं मृतक महिला के पति पीटर का कहना है कि वह पिता बनने वाला था और अपने काम को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटा था. जिसके चलते उसे कई जगह आना-जाना पड़ता था. उसे इस बात का जरा भी अहसास नहीं थी कि उसका बड़ा भाई ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम देगा.
इस मामले पर सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मृतका महिला की तीन साल पहले ही शादी हुई थी. परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार के साथ ही रहते थे. मृतिका के मायके वालों ने भी अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई थी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने ससुराल में खुश नहीं थी. 10 दिन पहले वह मायके आई थी. फिर उसका पति उसे ससुराल ले गया. (इनपुट- मनीष सारण)

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



