
'7 दिन से ये CM का चेहरा तय नहीं कर पा रहे, बात करते हैं अनुशासन की', बीजेपी पर जमकर बरसे गहलोत
AajTak
राजस्थान में कांग्रेस की हार को लेकर कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम चाहते थे चुनाव लोकल मुद्दों पर लड़ा जाए लेकिन किसी ने मुद्दों पर चर्चा नहीं की.उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान तनाव का माहौल बनाया जिसकी वजह से बीजेपी चुनाव जीती.
राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हार की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विधानसभा के चुनाव में काम के ऊपर चर्चा नहीं हुई और बीजेपी वाले बस कन्हैयालाल मर्डर पर चर्चा करते रहे, तनाव का माहौल बनाकर ध्रुवीकरण किया इसलिए भाजपा जीत जीत गई.
गोगामड़ी हत्याकांड पर कही ये बात
गहलोत ने कहा कि भाजपा की पोल खुलती जा रही है. 7 दिन तक तुम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे और बात करते हैं कि हमारी पार्टी में अनुशासन है. सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा, "सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में मुझे NIA जांच पर कोई आपत्ति नहीं होने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने पड़े जबकि यह काम नए CM को करना चाहिए था लेकिन लगभग हफ्ता भर हो गया बीजेपी एक सीएम चयन नहीं कर पाई मैं चाहता हूं कि वे इस पर जल्दी फैसला लें."
फाउल खेलकर चुनावी जीती बीजेपी
बीजेपी पर हमला करते हुए गहलोत ने कहा, 'सात दिन हो गए लगभग, अभी तक अपना चेहरा घोषित नहीं कर पाए हैं और ये हम पर आरोप लगाते हैं कि इस पार्टी में बिखराव और इस पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है. इसको क्या कहेंगे आप? अगर हमारे 6 दिन लग जाते तो पता नहीं क्या-क्या आरोप लगाते ये लोग. ये लोगों को भ्रमित करते हैं. आज 6 दिन हो गए हैं और ये तीन राज्यों मे चेहरा घोषित नहीं कर पाए हैं.फाउल खेलकर चुनाव जीते हैं ये लोग. इन्होंने राज्य के मुद्दे उठाए नहीं और इस प्रकार से धार्मिक मुद्दे उठाए जिनमें तीन तलाक लेकर आए, 370 भी लेकर आ गए, कन्हैयालाल का मर्डर भी लेकर आ गए. झूठ फैला दिया कि मुसलमान को 50 लाख, हिंदू को पांच लाख दिए हैं. झूठ बोल-बोलकर चुनाव जीतकर आए हैं ये लोग. अब इनकी पोल जनता के सामने खुलेगी.'
गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल का इश्यू नेशनल बना दिया. भड़काने वाले भाषण दिए. ध्रुवीकरण कर दिया. ये लोग लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोग हैं. संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ईडी, इनकम टैक्स का गलत उपयोग हो रहा है. बहुत खतरनाक खेल चल रहा है, जनता आज नहीं तो कल जवाब देगी.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



