
7 दिन की आग, 21 लाख करोड़ स्वाहा... एक बार फिर तेज हो सकती है लॉस एंजेलिस में तबाही!
AajTak
हॉलीवुड की वजह से लॉस एंजेलिस को पूरी दुनिया जानती है. 35 किलोमीटर और 3 लाख 21 हजार एकड़ में बसे इस शहर की कुल आबादी 38 लाख है. ये वो चमकता शहर है जिसकी चमक से पूरी दुनिया चौंधिया जाती है. बड़े-बड़े सितारों और मिलेनियर-बिलेनियर के आलीशान और महंगे घर इसी शहर में हैं.
हॉलीवुड की वजह से लॉस एंजेलिस को पूरी दुनिया जानती है. 35 किलोमीटर और 3 लाख 21 हजार एकड़ में बसे इस शहर की कुल आबादी 38 लाख है. ये वो चमकता शहर है जिसकी चमक से पूरी दुनिया चौंधिया जाती है. बड़े-बड़े सितारों और मिलेनियर-बिलेनियर के आलीशान और महंगे घर इसी शहर में हैं. इसी शहर की दूसरी तस्वीर पिछले एक हफ्ते से पूरी दुनिया देख रही है. अपनी फिल्मों से परदे पर आग लगाने वाला हॉलीवुड आज खुद कुछ यूं आग की चपेटे में है. सिर्फ 7 दिनों में 3 लाख 21 हजार एकड़ वाला लॉस एंजलिस 40 हजार एकड़ को अपनी आंखों से खाक होते देखता रह गया.
बड़े-बड़े सितारे इसी आग की वजह से बेघर हो गए. हजारों आशियाने जलकर खाक हो गए. सिर्फ सात दिनों की इस आग ने लगभग 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 20 लाख करोड़ रुपए की मिल्कियत को स्वाहा कर दिया. ये रकम 3 साल के भारतीय डिफेंस बजट से भी कहीं ज्यादा है. पिछले सात दिनों से यानि 7 जनवरी से लॉस एंजलिस सुलग रहा है. इसी के साथ ये सुलगता सवाल भी पूछा जा रहा है कि आखिर क्या वजह है अमेरिका इस आग के आगे बेबस है.
सात दिन बाद भी इस आग पर काबू क्यों नहीं पाया जा सका है. उससे भी सुलगता सवाल ये कि इस आग की शुरुआत कैसे हुई. तो चलिए सिलसिलेवार इन सुलगते सवालों के जवाब जानते हैं. 7 जनवरी की दोपहर लॉस एंजलिस में इस आग की शुरुआत एक बीच किनारे बने आलीशान घरों से हुई. मैलिबू के करीब पैसिफिक पैलिसेड्स इलाके में बीच किनारे तमाम आलीशान घर बने थे. दोपहर का वक्त था. हवा की रफ्तार बेहद तेज थी. लगभग 50 से 60 मील प्रति घंटा.
चश्मदीदों की मानें तो लाइटनिंग यानि बिजली के गिरने की कोई घटना भी नहीं हुई थी. लॉस एंजलिस में आग लगने की सबसे बड़ी वजहों में से हमेशा एक अहम वजह लाइटनिंग को ही मानी जाती है. लेकिन 7 जनवरी को कोई लाइटनिंग नहीं हुई थी. बल्कि इस आग की शुरुआत एक घर से हुई. जो ठीक बीच के सामने था. इसके बाद देखते ही देखते उस बीच के किनारे जितने भी घर थे. एक एक कर धूं-धूं जल उठे. हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाना नामुमकिन हो चुका था.
लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के चीफ क्रिस्टेन क्रॉली के मुताबिक पेसिफिक पैलिसेड्स में पहले ही दिन आग से कुल 53 सौ घर जलकर खाक हो गए. यानि आग ने पहला कहर पानी के नजदीक. समंदर के सामने बने घरों पर ढाया. इस आग ने कुल 23 हजार 700 एकड़ के दायरे में मौजूद हर चीज को जला दिया था. पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग में 8 लोगों की जाने गईं. 8 जनवरी की तारीख आ गई थी. पैसिफिक पैलिसेड्स से 50 मील की दूरी पर फिर एक आग पकड़ती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











