
64MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला POCO X3 हुआ सस्ता, अब 15 हजार से कम में मिलेगा
AajTak
भारत में POCO X3 Pro को लॉन्च किए जाने के बाद POCO X3 की कीमत आधिकारिक तौर पर कम कर दी गई है. कंपनी ने POCO X3 की कीमत में कटौती की जानकारी POCO X3 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान दी.
भारत में POCO X3 Pro को लॉन्च किए जाने के बाद POCO X3 की कीमत आधिकारिक तौर पर कम कर दी गई है. कंपनी ने POCO X3 की कीमत में कटौती की जानकारी POCO X3 Pro के लॉन्च इवेंट के दौरान दी. इस स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये तक कम कर दी गई है. ये फोन स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है. POCO ने घोषणा की है कि POCO X3 अब भारत में 16,999 रुपये की जगह 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. यानी इस पर 2,000 रुपये की छूट अब ग्राहकों को मिलेगी. वहीं, आपको बता दें POCO X3 Pro को भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. POCO X3 के 6GB + 64GB वेरिएंट को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब इसे ग्राहक 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे. कंपनी ने जानकारी दी है कि नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












