
61 साल बाद इस डॉक्टर से छीन ली गई अमेरिकी नागरिकता... जानें- किन नियमों को तोड़ने पर होता है ऐसा
AajTak
61 साल बाद अमेरिकी डॉक्टर की नागरिकता चली गई है. उनके पास जन्म से ही अमेरिका की नागरिकता थी. लेकिन अब अमेरिकी विदेशी विभाग ने उन्हें नागरिकता देने से मना कर दिया है. पर ऐसा क्यों हुआ? और किन कारणों से अमेरिकी नागरिकता जा सकती है? जानें...
अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नॉर्थ वर्जीनिया में रहने वाले एक डॉक्टर को 61 साल बाद पता चला कि वो तो अमेरिकी नागरिक हैं ही नहीं. हैरान करने वाली बात ये है कि ये डॉक्टर जन्म से ही अमेरिका में रह रहे हैं. और 30 साल से डॉक्टरी कर रहे हैं.
इस डॉक्टर का नाम सियावश सोभानी है, जो जन्म से ही नॉर्थ वर्जीनिया में रह रहे हैं. उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि फरवरी में जब उन्होंने नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था, तब उन्होंने अमेरिका के विदेश विभाग से एक पत्र मिला. इसमें लिखा था कि जन्म के समय उन्हें नागरिकता नहीं दी जानी चाहिए थी, क्योंकि उनके पिता ईरानी दूतावास में डिप्लोमैट थे.
सोभानी ने ये भी बताया कि हर बार उनका पासपोर्ट रिन्यू कर दिया जाता था. लेकिन इस बार विदेश विभाग ने मना कर दिया है.
विदेश विभाग से मिले लेटर में कहा गया है कि अमेरिका में जिन माता-पिता के पास राजनयिक छूट है, उनके घर पैदा होने वालों को जन्म के समय अमेरिकी नागरिकता नहीं मिलती.
कानून के जिस प्रावधान के तहत ये फैसला लिया गया है, उसका इस्तेमाल शायद ही कभी किया गया हो. प्रावधान के तहत, विदेशी राजनयिकों से पैदा हुए बच्चों को जन्म के समय अमेरिकी नागरिकता नहीं दी जाती, जब तक उनके माता-पिता स्थाई रूप से अमेरिका में रहने का इरादा नहीं रखते.
आखिर कब जाती है अमेरिकी नागरिकता?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











