
60 हजार सिक्कों से बना राम मंदिर का अनोखा स्ट्रक्चर, 1 और 5 के कॉइन का इस्तेमाल
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अब अलग-अलग जगहों पर अनोखे प्रयोग किए जाने लगे हैं. ऐसा ही एक अनोखा प्रयोग कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ जहां एक और पांच रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल कर राम मंदिर का स्ट्रक्चर बनाया गया है.
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अब अलग-अलग जगहों पर अनोखे प्रयोग किए जाने लगे हैं. ऐसा ही एक अनोखा प्रयोग कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ जहां एक और पांच रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल कर राम मंदिर का स्ट्रक्चर बना दिया गया. एएनआई की खबर के अनुसार, राम मंदिर का यह स्ट्रक्चर बेंगलुरू के एक संगठन, राष्ट्र धर्म ट्रस्ट ने बेंगलुरू सिटी के लालबाग वेस्ट गेट के पास बनाया है. इस स्ट्रक्चर को बनाने में एक और पांच रुपये के कुल 60 हजार सिक्कों का प्रयोग हुआ है. इन सिक्कों का इस तरह से इस्तेमाल हुआ कि अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंंदिर की झलक दिख सके.More Related News

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












