
6 साल बाद मकान मालिक ने घर में रखा कदम, किराएदार की हालत देख उड़ गए होश!
AajTak
एक शख्स जब किराए पर दिए अपने घर में 6 सालों में पहली बार पहुंचा तो उसे ऐसा कुछ देखने को मिला जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था. गैस सप्लाई चेक करने पहुंचे मकान मालिक के होश तब उड़ गए जब उसने किराएदार की हालत देखी. दरअसल किराएदार सालों पहले मर चुका था और घर में बचा था केवल कंकाल.
हाल में एक खौफनाक मामला सामने आया जिसमें एक मकान मालिक जब किराएदार के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. दरअसल वह 6 साल में पहली बार घर की गैस सप्लाई चेक करने के लिए उस घर में गया था जिसे उसने 76 साल के बुजुर्ग Robert Alton को किराए पर दिया हुआ था. घर में पहुंचकर जब उसने किराएदार को देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई. मामला इंग्लैंड के मैनचेस्टर का है.
सालों से सड़ रही थी लाश
दरअसल वहां उसकी इतनी बुरी तरह से सड़ी हुई लाश पड़ी थी कि केवल कंकाल ही बचा दिख रहा था. माना जा रहा है कि उसकी मौत 6 साल पहले 2017 में ही हो गई थी. हालांकि मौत के सही समय को लेकर 100 प्रतिशत दावा नहीं किया जा सकता है. मैनचेस्टर ईवनिंग न्यूज की खबर के अनुसार, मकान मालिक बोल्टन में एक हाउसिंग कंपनी से जुड़ा हुआ है. इस कंपनी के पास बोल्टन में 18 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं.
सालों से नहीं था किसी के कॉन्टैक्ट में
कोर्ट ऑर्डर के बाद मकान मिलने के बाद से रॉबर्ट से किसी का कॉन्टेक्ट नहीं था. बोल्टन के सीईओ नीओल शार्प ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि हमारी प्रॉपर्टी में ऐसा कुछ हुआ और किसी को पता भी नहीं लगा.
6 सालों से लगातार आता रहा किराया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











