
6 साल के ‘रेलमंत्री’ ने संसद में की मंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात, दिलचस्प है उसकी कहानी, Video
AajTak
नई दिल्ली में संसद में शुक्रवार को 6 साल का एक बच्चा पहुंचा, जो सबको अपना परिचय रेलमंत्री के रूप में दे रहा था. यह सुनकर शुरुआत में लोगों को अजीब लगा, लेकिन जब उसके इस नाम की दिलचस्प कहानी पता चली, तो लोग भी हंसने लगे. संसद में मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बच्चे से मुलाकात की और उसे चॉकलेट और मिठाई खिलाई.
छह साल का एक लड़का अपनी मां और नाना के साथ अर्जुन मेघवाल और प्रह्लाद जोशी से मिलने शुक्रवार को संसद आया. मंत्रियों ने उसे मिठाई और चॉकलेट दी. इस दौरान उसने बताया कि उसका दूसरा नाम "रेल मंत्री" है.
दरअसल, रेल में जन्म होने की वजह से लोग उसे इसी नाम से पुकारते हैं और वह भी जिन लोगों से मिलता है, उन्हें अपना नाम रेल मंत्री ही बताता है. दीनदयाल गुप्ता अभी छह साल का है. मगर, उसका कहना है कि वह बड़ा होकर रेल मंत्री बनना चाहता है.
देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़क बनी धोबी घाट, जल बोर्ड की लापरवाही से रोजाना लाखों लीटर पीने का पानी हो रहा बर्बाद
चक्रधरपुर-हावड़ा ट्रेन में हुआ था जन्म
इस बच्चे के जन्म की कहानी काफी दिलचस्प है. दीनदयाल गुप्ता का जन्म 24 दिसंबर 2017 को चक्रधरपुर-हावड़ा ट्रेन में हुआ था. उनकी मां लक्ष्मी देवी तब गर्भवती थीं. वह अपनी डिलीवरी के लिए झारखंड में अपने पति के घर से बंगाल के बांकुरा जा रही थीं. तभी ट्रेन में उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











