
6 साल की मासूम से निर्भया जैसी दरिंदगी! खून से सनी हालत में छोड़कर भागा आरोपी
AajTak
गुजरात में जसदन के आटकोट में 6 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश और हैवानियत का डरा देने वाला मामला सामने आया है.आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने पर इस क्रूर शख्स ने बच्ची के गुप्तांग में रॉड घुसा दी और उसे लहूलुहान कर दिया.
गुजरात में जसदन के आटकोट में हुई घटना ने दिल्ली में हुई निर्भया जैसी घटना को फिर से ताजा कर दिया है. मूल रूप से दाहोद जिले के एक खेत में मजदूरी करने वाले परिवार की छह साल की बच्ची पर एक शख्स ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने पर इस क्रूर शख्स ने बच्ची के गुप्तांग में रॉड घुसा दी. इस घटना के बाद बच्ची को राजकोट के जनाना अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. आटकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर लगभग 100 संदिग्धों से पूछताछ की थी और उसके बाद मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
आटकोट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव के पास के एक खेत में दाहोद जिले का एक परिवार खेत मजदूरी करता है. पिछली 4 तारीख को जब बच्ची के माता पिता खेत में काम कर रहे थे, तब उनकी 6 साल की बच्ची वहां खेल रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात शख्स बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ अत्याचार किया.
आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर बलात्कार करने का प्रयास किया था. उसके बाद जब बच्ची ने शोर मचाया तो उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड घुसा दिया. इसके कारण बच्ची गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई थी. घटना को अंजाम देकर आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया था. परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की तो वह पास से ही लहूलुहान हालत में मिली. बच्ची की गंभीर हालत देखकर परिवार उसे तुरंत राजकोट के जनाना अस्पताल ले गया था. फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है. जनाना अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बच्ची की तबीयत स्थिर है. और अगले 2-3 दिनों में रिकवर होने के बाद उसे छुट्टी दिए जाने की संभावना है.
इस पूरे मामले पर राजकोट ग्रामीण SP विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने 10 जितनी टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की थी. 100 जितने संदिग्धों से पूछताछ की गई थी और बाद में 10 जितने आरोपियों को चाइल्ड एक्सपर्ट के साथ रखकर बच्ची के सामने पेश किया गया था, जहां बच्ची ने मुख्य आरोपी 35 वर्षीय रामसिंह तेरसिंग डड़वेजर को पहचान लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का निवासी है. यह आरोपी भी यहां आटकोट में खेत मजदूर के रूप में काम करता है. आरोपी शादीशुदा है और उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं.
राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने आगे बताया कि इस घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपी के अलावा कोई अन्य आरोपी नहीं है. जिस खेत में वारदात हुई, उसके बाजू के खेत से आरोपी को हिरासत में लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











