
6 लाख से सस्ती इस SUV का जबरदस्त क्रेज, साल भर में 30,000 कारें डिलीवर
AajTak
Nissan Motors की पिछले साल लॉन्च हुई एसयूवी का बाजार में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लॉन्च से अब तक ये 30,000 से ज्यादा ग्राहकों की पसंद बन चुकी है. जानें इसकी खूबियां और कीमत.
Nissan Motors की गाड़ियां धीरे-धीरे इंडियन मार्केट में अपना जलवा बिखेर रही हैं. कंपनी की पिछले साल लॉन्च हुई एसयूवी का बाजार में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लॉन्च से अब तक ये 30,000 से ज्यादा ग्राहकों की पसंद बन चुकी है. जानें इसकी खूबियां और कीमत.
जापान की फेमस कार कंपनी Nissan Motors ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इंडियन मार्केट में कंपनी अपनी Nissan Magnite की अब तक 30,000 यूनिट डिलीवर कर चुकी है.
कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया था. लॉन्च के बाद से ही इसे लेकर मार्केट में जबरदस्त क्रेज देखा गया है, साथ ही सुधरते आर्थिक हालातों की वजह से इस कार की डिमांड भी बढ़ी है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












