
6 महीने में छठवीं बार मध्यप्रदेश आएंगे PM मोदी, 14 सितंबर को बीना पेट्रो केमिकल परिसर का करेंगे भूमि-पूजन
AajTak
MP के सागर जिले स्थित बीपीसीएल की रिफायनरी साल 2011 से कार्यरत है, अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा. बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी. इससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को एक बार फिर मध्य प्रदेश के सागर जिले में आएंगे. PM बीना स्थित बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि-पूजन करेंगे. बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है. प्रदेश में डेढ़ लाख करो़ड़ का निवेश और होने वाला है, जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी.
बीपीसीएल की रिफायनरी साल 2011 से मध्यप्रदेश में कार्यरत है. अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा. बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी. राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
एक महीने बाद दूसरी बार सागर आएंगे PM
यह ठीक एक महीने में दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर जिले के दौरे पर आएंगे. इससे पहले पीएम मोदी बीते 12 अगस्त को ही सागर में संत रविदास समरसता यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए थे. सागर के बड़कुमा में प्रधानमंत्री ने संत रविदास जी के स्मारक के भूमि-पूजन किया था.
बता दें कि बड़कुमा (सागर) में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाया जा रहा है.
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था- पूज्य संत रविदास जी के आशीर्वाद से मैं विश्वास से कहता हूं कि आज मैंने शिलान्यास किया है. एक डेढ़ साल के बाद मंदिर बन जाएगा तो लोकार्पण के लिए भी मैं जरूर आऊंगा. संत रविदास जी मुझे यहां अगली बार आने का मौका देने ही वाले हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












