
6 महीने बाद फार्महाउस लौटे Dharmendra, कर रहे हैं प्याज की खेती, दिखाया खेतों का नजारा
AajTak
धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से एक वीडियो शेयर किया है, जहां वे प्याज की खेती कर रहे हैं. वे कहते हैं- 'प्याज के बाद आलू लगाएंगे फिर पता नहीं क्या लगाएंगे, ऐसे ही दिल लगा के काम करो, अभी शूटिंग के बाद यहां छह महीने बाद आया हूं, तो सब काम करवा रहा हूं.'
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने पिछले साल लॉकडाउन में अपना ज्यादातर समय अपने फार्महाउस में खेती करते हुए बिताया. इस दौरान उन्होंने अपने फार्महाउस से कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर प्रकृति की खूबसूरती फैंस के साथ साझा की. जब लॉकडाउन से पहरा हटा तो धर्मेंद्र वापस मुंबई आए और अब वे छह महीने बाद वापस अपने फार्महाउस में लौट गए हैं.
More Related News













