
50MP डुअल रियर कैमरे के साथ OPPO A57s लॉन्च, मिलेगा 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट
AajTak
Oppo A57s Launched: Oppo के लेटेस्ट स्मार्टफोन A57s को लॉन्च कर दिया गया है. हालांकि, इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, माना जा रहा है कि इसे 15,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है. इसका डिजाइन Oppo A57 (2022) से काफी मिलता है.
Oppo A57s को लॉन्च कर दिया गया है. A-series में कंपनी का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 50-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है.
Oppo A57s का डिजाइन भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Oppo A57 (2022) से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरा सेंसर्स में अंतर हैं. Oppo A57 में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.
Oppo A57s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डुअल नैनो सिम के साथ आने वाला Oppo A57s Android-12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है. इस स्मार्टफोन में 6.56-इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ दी गई है. इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है. ये फोन 4GB LPDDR4X रैम के साथ दिया गया है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का मोनो कैमरा भी दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
इस स्मार्टफोन में 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इससे डेडिकेटेड microSD कार्ड स्लॉट से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth v5.3, NFC, एक USB Type-C पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











