
50 हजार सैलरी... 50 हजार साइड इनकम, वेतन को आप नहीं लगाएंगे हाथ... जानिए कैसे?
AajTak
Side Income Formula: अगर आपकी मंथली सैलरी 50 हजार रुपये है, और आप चाहते हैं कि आपको हर महीने 50 हजार रुपये अलग से आमदनी हो, तो इसके लिए आपको एक खास फॉर्मूले पर काम करना होगा.
अगर आपसे से कहा जाए कि जितनी आपकी सैलरी (Salary) है, उतनी ही राशि आप अलग से हर महीने कमाई कर सकते हैं, तो आप ये जानने के लिए उत्सुक हो जाएंगे, ये कैसे संभव हो सकता है?
साथ ही ये कहा जाए कि ये आसान है, और आपको जितनी अभी सैलरी मिल रही है, उसी में से सेविंग कर आप इस लक्ष्य हो हासिल कर सकते हैं तो फिर आपको विश्वास नहीं होगा. अधिकतर लोगों को लगेगा कि ये केवल कहने की बात है, हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.
लेकिन ये संभव है, क्योंकि इसके पीछे एक खास फॉर्मूला काम करता है. अगर आप प्राइवेट जॉब में हैं तो आपके लिए इस गणित को समझना बेहद जरूरी है.
50 हजार सैलरी वालों के लिए ये फॉर्मूला... उदाहरण के लिए आपकी सैलरी जितनी भी है, उसके बराबर आप अलग से आमदनी कर सकते हैं. अगर आपकी मंथली सैलरी 50 हजार रुपये है, और आप चाहते हैं कि आपको हर महीने 50 हजार रुपये अलग से आमदनी हो, तो इसके लिए आपको हर महीने कम से कम अपनी सैलरी में से 30 फीसदी हिस्सा बचाना होगा.
यानी 50 हजार रुपये महीने कमाने वाले को 30 फीसदी वेतन बचाना होगा, जो 15,000 रुपये महीने बैठता है. अब इस पैसे को म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये लगाएं. क्योंकि यहां बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है. SIP कैलकुलेटर के मुताबकि अगर कोई निवेशक हर महीने 15000 रुपये SIP करता है तो 10 साल में 15 फीसदी रिटर्न के हिसाब से उसे करीब 41,79,859 रुपये मिलेंगे.
इसे और आसान तरीके से समझते हैं, हर महीने SIP में 15000 रुपये लगाने पर 5 साल के बाद ये राशि करीब साढ़े 13 लाख रुपये हो जाएगी. निवेशक इसी तरह अगले तीन साल तक और पैसे जमा करता है तो फिर 8 साल के बाद जमापूंजी बढ़कर करीब 28 लाख रुपये हो जाएगी, और 10 साल में राशि बढ़कर 41,79,859 रुपये हो जाएगी.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











