
50 लाख का घर खरीदने वाले इतने दिन में लेते हैं फैसले, 4 करोड़ का घर 15 दिन में डन!
AajTak
एनारॉक की रिपोर्ट (Anarock Report) में बजट के घरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है जिसके मुताबिक 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले घरों के खरीदारों को सबसे ज्यादा 30 दिन का समय लगा.
जैसे-जैसे लोगों की आमदनी बढ़ रही है, उनके Investment का दायरा भी बढ़ता जा रहा है. भारत में निवेश के लिए लोग केवल एफडी, शेयर बाजार या सोना-चांदी के ही भरोसे नहीं है, बल्कि प्रॉपर्टी भी हमेशा से निवेशकों का भरोसेमंद विकल्प रहा है. लेकिन अब भारतीयों के प्रॉपर्टी प्रेम में कुछ ज्यादा ही तेजी आ गई है.
एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रॉपर्टी खरीदने का कन्वर्जन समय इस अप्रैल-सितंबर 2024 में घटकर औसतन 26 दिन रह गया. जबकि 2020-21 में ये उच्चतम 33 दिन पर था.
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि देश में बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम और मजबूत आर्थिक गतिविधि के बीच घर सबसे पसंदीदा निवेश का विकल्प बन रहा है. एनारॉक ग्रुप के आंकड़ों के हिसाब से सबसे कम कन्वर्जन समय अल्ट्रा-लक्जरी घर जिनकी कीमत 3 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा है उनमें देखा गया है, ये 2025 की पहली छमाही में केवल 15 दिन था, जबकि 2023-24 में ये 22 दिन था.
सस्ते घर खरीदने वाले लेते हैं थोड़ा वक्त
एनारॉक की रिपोर्ट (Anarock Report) में बाकी बजट के घरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है जिसके मुताबिक 50 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले घरों के खरीदारों को सबसे ज्यादा 30 दिन का समय लगा. वहीं 1 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच की कीमत वाले घरों में 2024-25 की पहली छमाही में कुल कन्वर्जन समय 27 दिन रहा.
डेटा के हिसाब से लीड-टू-कन्वर्जन समय 2018-19 और 2023-24 में सबसे कम 25 दिन था. इससे संकेत मिल रहा है कि अल्ट्रा-लक्जरी घरों के खरीदार फाइनेंशियल तौर पर जल्दी फैसला लेने में सक्षम हैं. साथ ही, हाई-एंड घरों की मौजूदा समय में सबसे ज्यादा डिमांड है और ये इन्वेंट्री बिक भी तेजी से जाती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









