
50 का दूल्हा, नाबालिग दुल्हन...जयमाला के बाद पुलिस को देखते ही शादी छोड़कर भागा
AajTak
झारखंड के बोकारों में एक अधेड़ अपना धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग युवती से शादी करने उसके घर पहुंच गया. जयमाल कार्यक्रम के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसे देखते ही अधेड़ दूल्हा मौके से फरार हो गया. पुलिस ने परिजनों को बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है.
झारखंड के बोकारो में एक अधेड़ शख्स नाम बदलकर नाबालिग युवती से शादी करने उसके घर पहुंच गया लेकिन जयमाला के बाद पुलिस को देखते ही शादी छोड़कर फरार हो गया.
अधेड़ शख्स ने लड़की के गरीब घरवालों को खुद के पुलिस अधिकारी होने का झांसा दिया था जिसके बाद परिजन भी शादी को तैयार हो गए थे. घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है.
अधेड़ शख्स बारात लेकर शादी के लिए युवती के घर पहुंच गया और वरमाला का कार्यक्रम भी हो गया. लेकिन इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है जिसके बाद पुलिस उसे रोकने के लिए शादी स्थल पर पहुंच गई.
पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद अधेड़ आरोपी की पोल खुल गई और उसकी सच्चाई सबके सामने आ गई, जिसे जानकर लोग हैरान हो गए. दरअसल अधेड़ (उम्र करीब 50 साल) अपना धर्म और नाम छुपाकर नाबालिग से शादी करने पहुंचा था और एक मामले में वो पहले भी जेल की सजा काट चुका था. मौके पर पुलिस को देखते ही अधेड़ दूल्हा सबकुछ छोड़कर वहां से फरार हो गया.
पुलिस ने घरवालों को बताया कि अधेड़ दूल्हा पहले भी चास थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल जा चुका है और वह इसी तरह झांसा देकर गरीब हिन्दू परिवार की लड़कियों को फंसाने का काम करता है. पुलिस ने अधेड़ के ऑल्टो कार को बरामद कर लिया है जिसमें पुलिस की नकली वर्दी पाई गई है.
परिवार के संपर्क में कैसे आया अधेड़ मुस्लिम शख्स

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










