
5,000mAh के साथ Poco M2 Reloaded भारत में हुआ लॉन्च, कीमत-फीचर्स
AajTak
Poco M2 Reloaded को आज भारत में कंपनी ने लॉन्च कर दिया. इसे आज 12 बजे दोपहर में लॉन्च किया गया. Poco M2 Reloaded को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा. इसकी पहली सेल आज दोपहर 3 बजे होगी.
Poco M2 Reloaded को आज भारत में कंपनी ने लॉन्च कर दिया. इसे आज 12 बजे दोपहर में लॉन्च किया गया. Poco M2 Reloaded को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जाएगा. इसकी पहली सेल आज दोपहर 3 बजे होगी. इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. Poco M2 Reloaded के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसकी कीमत कंपनी ने 9,499 रुपये रखी है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. ये दो कलर वेरिएंट के साथ आएगा. इसमें पिच ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन दिया गया है. Poco M2 Reloaded को आज दोपहर 3 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा. कंपनी इसके साथ कई बैंक ऑफर्श भी दे रही है. इसे Bank of Baroda Mastercard डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10 परसेंट का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये ऑफर पहले डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के लिए ही है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












