
5 साल की लड़की का 45 KG वजन, ज्यादा ना खा ले इसलिए मां ने किचन किया लॉक
AajTak
5 साल की बेटी कुछ ज्यादा खा पी ना ले इसके लिए मां को किचन में ताला लगाकर रखना पड़ता है. उन्होंने कहा- भविष्य में मुझे और उपाय करने होंगे. जैसे-जैसे बेटी की उम्र बढ़ेगी मुझे और पाबंदियां लगानी होंगी. 6 महीने की उम्र में बेटी की दुर्लभ बीमारी का पता चला था.
5 साल की एक लड़की का वजन 45 किलो है. वह सामान्य से कहीं अधिक खाना खाती है. खाने के बावजूद भी उसे भूख लगी रहती है. ऐसे में उसकी मां को किचन में ताला लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा है, ताकि बेटी ज्यादा न खा सके. डॉक्टरों ने लड़की के बढ़ते वजन के पीछे की वजह बताई है.
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में रहने वाली 25 साल की हॉली विलियम्स की बेटी हार्लो एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है. इस बीमारी का नाम प्रेडर विली सिंड्रोम (Prader Willi Syndrome) है. इसके चलते 5 साल की हार्लो लगभग 45 किलो की हो गई. हार्लो हर समय भूखी रहती है. जब भी उसे कुछ खाने को दिखता है, वह झपट पड़ती है.
हार्लो कुछ ज्यादा खा पी ना ले इसके लिए विलियम्स को किचन में ताला लगाकर रखना पड़ता है. उन्होंने कहा- भविष्य में मुझे और उपाय करने होंगे. जैसे-जैसे हार्लो की उम्र बढ़ेगी मुझे और पाबंदियां लगानी होंगी. 6 महीने की उम्र में उसकी इस बीमारी का पता चला था.
कितना भी खा ले पेट नहीं भरता
डॉक्टरों ने बताया कि हार्लो में Chromosome 15 नहीं है, जो भूख को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है. इस दुर्लभ बीमारी की वजह से वो चाहे कितना भी खा ले उसका पेट नहीं भरता.
एक्सपर्ट के अनुसार, यह एक दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी है और यह ब्रिटेन में जन्मे हर 15 हजार बच्चों में से एक में पाई जाती है. गौरतलब है कि इसका अभी तक कोई कोई इलाज नहीं है. बस सावधानी ही बचाव है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











