
5 लाख अप्रवासियों को मिलेगी अमेरिका की नागरिकता! बाइडेन सरकार उठाने जा रही ये कदम
AajTak
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन एक नया प्लान लेकर आए हैं, जिससे अमेरिका में बगैर दस्तावेज के रह रहे अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड और नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही एक बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. इससे बगैर दस्तावेज के रह रहे अमेरिकी नागरिकों के पार्टनर को अमेरिका की नागरिकता मिलनी आसान हो जाएगी. इससे अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीयों को भी फायदा होने की उम्मीद है.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रोटेक्शन प्रोग्राम उन अप्रवासियों के लिए होगा, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिकी नागरिक से शादी की है. इससे उनके लिए वर्किंग परमिट और नागरिकता हासिल करना ज्यादा आसान हो जाएगा.
एनबीसी न्यूज के मुताबिक, 'पैरोल इन प्लेस' नाम के इस प्रोग्राम से करीब पांच लाख ऐसे अप्रवासियों को फायदा होगा, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं. ये उन्हें डिपोर्टेशन से बचाएगा.
इस प्रोग्राम का मकसद बगैर दस्तावेज वाले अप्रवासियों के लिए ग्रीन कार्ड और अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है. एनबीसी न्यूज के अनुसार, बिना दस्तावेज वाले पति या पत्नी को अलग-अलग मामलों के आधार पर वर्क परमिट हासिल करने की अनुमति भी दी जाएगी.
हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं. मसलन, नागरिकता उन्हीं अप्रवासियों को दी जाएगी, जो अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बाद कम से कम 10 साल से अमेरिका में रह रहा होगा. इससे ऐसे अप्रवासी बच्चे भी ग्रीन कार्ड या नागरिकता हासिल कर सकेंगे, जिनके माता या पिता ने अमेरिकी नागरिक से शादी की होगी.
मौजूदा समय में, अमेरिकी नागरिक से शादी करने के बावजूद अगर कोई एक साल या उससे ज्यादा समय तक बगैर दस्तावेज के अमेरिका में रहता है तो उसे कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ता है. ऐसे व्यक्ति की 10 साल के लिए अमेरिका में एंट्री भी बैन कर दी जाती है. इसका फायदा सिर्फ उन्हें अप्रवासियों को मिलेगा, जिनकी 17 जून तक 10 साल की अवधि पूरी हो गई होगी.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








