
5 दिन, 3 ब्लास्ट और अब गोल्डन टेंपल के पास मिला लेटर... 'अमृतपाल को रिहा करो'
AajTak
अमृतसर में गुरुवार को गोल्डन टेंपल के पास एक विस्फोट हुआ था. 5 दिनों में ब्लास्ट का ये तीसरा मामला था. इन धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी बीच अब धमाके वाली जगह एक लेटर मिला है. पुलिस का कहना है कि बम बनाने वाले नौसिखिए थे. उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था.
पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को गोल्डन टेंपल के पास एक विस्फोट हुआ था. 5 दिनों में ब्लास्ट का ये तीसरा मामला था. इन धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इसी बीच अब धमाके वाली जगह एक लेटर मिला है. इसमें खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को रिहा करने की बात कही गई है. लेटर मिलने के बाद पुलिस और चौकन्ना हो गई है और मामले की जांच में जुटी है.
ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस ने नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि बम बनाने वाले नौसिखिए थे. उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था.
शनिवार को पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था
बता दें कि बीते शनिवार को गोल्डन टेंपल के पार्किंग में बने रेस्टोरेंट में धमाका हुआ था. तब पुलिस ने कहा था कि यह चिमनी ब्लास्ट था. इसके बाद न तो पूरे इलाके को सील किया और न ही इलाके को कवर कर मार्किंग की गई. यही नहीं, इलाके को फॉरेंसिक जांच के लिए भी सील नहीं किया गया.
सोमवार को विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था
धमाके की जगह पुलिसकर्मियों के साथ ही आम लोगों की आवाजाही की वजह से विस्फोट में इस्तेमाल किए गए केमिकल के सैंपल लेने में फॉरेंसिक टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसके बाद सोमवार को जो धमाका हुआ था, उसमें विस्फोटक को मेटल के केस में रखा गया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












