
5 घंटे और 132 कमरों में बदलाव, नए राष्ट्रपति के लिए कैसे इतनी जल्दी तैयार होता है White House?
AajTak
कुछ ही दिनों में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होने वाले हैं. शपथ ग्रहण की शाम वे परिवार समेत वाइट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनके अगले चार साल बीतने वाले हैं. मौजूदा लीडर के जाने और ट्रंप के आने के बीच लगभग 5 घंटों का फासला होगा. इतने ही वक्त में 55 हजार स्क्वायर फीट वाला राष्ट्रपति निवास नए लीडर के मुताबिक तैयार हो जाएगा.
जनवरी 20 को डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही वाइट हाउस पहुंचेंगे. इससे कुछ घंटों पहले ही मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन निवास खाली करेंगे. दोनों लीडरों के आने-जाने के बीच सिर्फ 5 घंटों का फर्क रहेगा. इस दौरान 500 से ज्यादा स्टाफ लगातार काम करता है ताकि वाइट हाउस नए प्रेसिडेंट की पसंद के मुताबिक तैयार हो जाए. सबसे ज्यादा ध्यान सुरक्षा का रखना होता है.
अमेरिकी आबादी के बीच इसे 'ट्रांसफर ऑफ फैमिलीज' कहा जाता है.
132 कमरों और 412 दरवाजों वाला वाइट हाउस दुनिया के सबसे सुरक्षित घरों में से एक है. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस आधिकारिक आवास से दुनियाभर की नीतियां और एक्शन तय होते हैं. लेकिन नए से पुराने राष्ट्रपति के वाइट हाउस आने के बीच वक्त बहुत कम रहता है, जिसमें सारी तैयारी की जाती है.
ट्रंप का मामला थोड़ा पेचीदा
आमतौर पर शपथ लेने से पहले ही राष्ट्रपति एक कमरे में आ जाते हैं, और वहीं से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचते हैं. बराक ओबामा और जो बाइडेन ने भी यही किया था. हालांकि ट्रंप जरा हटके हैं. साल 2017 में वे शपथ के बाद ही वाइट हाउस पहुंचे थे. इस साल भी उन्होंने इसे लेकर कोई सूचना नहीं दी है कि वे एक रात पहले पहुंचेंगे, या नहीं. वहीं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पांच महीने बाद यहां पहुंची थीं. अनुमान है कि इस बार वे ट्रंप के साथ ही, यानी 20 जनवरी को ही यहां शिफ्ट हो जाएंगी. एक इंटरव्यू में वे खुद यह इशारा दे चुकीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











