
5 करोड़ बच्चों और एक करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, 5 करोड़ बच्चों और एक करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, WHO और यूनिसेफ की रिपोर्ट पर सरका की सफाई
AajTak
WHO और यूनिसेफ की रिपोर्ट के बाद सरकार ने दावा किया है कि ‘शून्य खुराक वाले बच्चों’ की उच्च संख्या को रेखांकित करने वाली मीडिया रिपोर्ट देश के टीकाकरण संबंधी प्रयासों की अधूरी तस्वीर पेश करती हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने हाल ही में अपने वैश्विक टीकाकरण रिपोर्ट में कहा है कि महामारी के तीन साल बाद भी भारत में बच्चों के टीकाकरण का स्तर अभी महामारी से पहले वाले स्तर पर नहीं पहुंचा है. अब इस पर सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि भारत में जीरो डोज चिल्ड्रन की हाई नंबर को रेखांकित करने वाली मीडिया रिपोर्ट देश के टीकाकरण प्रयासों की अधूरी तस्वीर दिखाई है.
भारत में ‘शून्य खुराक वाले बच्चों’ की उच्च संख्या को रेखांकित करने वाली मीडिया रिपोर्ट देश के टीकाकरण संबंधी प्रयासों की अधूरी तस्वीर पेश करती हैं. ये मीडिया रिपोर्ट में भारत की जनसंख्या और उच्च टीकाकरण कवरेज को ध्यान में रखे बिना अन्य देशों के साथ त्रुटिपूर्ण तुलना प्रस्तुत करती हैं.
'सबसे आगे है भारत'
कुल जनसंख्या की प्रतिशतता की रूप में जीरो डोज चिल्ड्रन वाले देश की कुल जनसंख्या का 0.11 प्रतिशत है. भारत की विशाल जनसंख्या को देखते हुए, अन्य देशों की तुलना में टीकाकरण कराने वाले बच्चों की संख्या यहां सबसे अधिक है.
'देश भर में 93.23% टीकाकरण'
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए देश का पूर्ण टीकाकरण कवरेज 93.23% है. भारत का टीकाकरण कार्यक्रम विश्व स्तर पर सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल है जो सालाना 1.2 करोड़ टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 2.6 करोड़ बच्चों और 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं के एक विशाल समूह को लक्षित करता है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









