
49 साल के पाकिस्तानी सांसद आमिर ने 18 साल की लड़की से की तीसरी शादी, बेटी क्यों भड़की?
AajTak
Pakistan MNA Aamir Liyaquat Third Marriage: पाकिस्तान के सांसद ने तीसरी बार शादी रचा ली है. पिता की शादी को लेकर लोग उनकी बेटी दुआ आमिर पर कमेंट कर रहे हैं. इस बात से नाराज दुआ ने कहा है कि लोग उनके परिवार के बारे में किसी तरह का कमेंट या सवाल न करें, वो किसी का जवाब नहीं देने वालीं.
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीटीआई के सांसद आमिर लियाकत हुसैन की तीसरी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बीच उनकी शादी पर उनकी बेटी दुआ आमिर का रिएक्शन सामने आया है. दरअसल लोग दुआ के 49 वर्षीय पिता की 18 वर्षीय लड़की से शादी को लेकर उन पर कमेंट कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं जिसके बाद नाराजगी में दुआ ने शादी को लेकर एक टिप्पणी की है. #AamirLiaquat new interview after marriage with #SyedaDaniaShah at #NadirAli podcast 🥲🤣#amirliaquat pic.twitter.com/vk9HvE6zUH

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











