
48 साल बड़े शख्स को दिल दे बैठी 23 साल की लड़की! अब होने लगी ये चिंता
AajTak
रिलेशनशिप प्लेटफॉर्म पर 23 साल की लड़की ने अपनी स्टोरी शेयर की है. लड़की का कहना है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड की उम्र 71 साल है लेकिन वह इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि अगर उन दोनों की शादी होती है तो उसे अपने ब्वॉयफ्रेंड की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ेगी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो आपको किसी के लिए भी आ सकती है. जब आप किसी से प्यार करते हैं तो ना तो उस व्यक्ति की शक्ल मायने रखती है और ना ही उम्र. अक्सर कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जहां कम उम्र की किसी महिला या पुरुष को अपने से काफी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से प्यार हो जाता है लेकिन समाज में अभी भी अपने से बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति से प्यार करना सही नहीं माना जाता है. वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां अगर लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है और वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है.
हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लड़की की उम्र 23 साल है और उसे जिस आदमी से प्यार हुआ है उसकी उम्र 71 साल है. 23 साल की इस लड़की का कहना है कि जब से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे शादी की बात कही है वह काफी ज्यादा दुविधा में पड़ जाती है.
लड़की ने कहा, मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी ज्यादा प्यार करती हूं लेकिन लोगों का कहना है कि मै इतने उम्रदराज व्यक्ति से प्यार करके अपना समय बर्बाद कर रही हूं. लड़की ने बताया कि वह अपने 71 साल के व्बॉयफ्रेंड के साथ पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में है.
लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहा कि वह अपनी उम्र की तुलना में काफी ज्यादा फिट और एक्टिव है. ऐसे में फैमिली हिस्ट्री को देखते हुए लगता है कि अगर हमारी शादी होती है तो हम शादीशुदा कपल के तौर पर काफी लंबे समय तक साथ रह सकेंगे.
शादी के बाद नहीं चाहिए बच्चा
लड़की ने यह भी बताया कि उसे शादी के बाद अपने पति से कोई बच्चे नहीं चाहिए. बस वो ये चाहती है उनकी शादीशुदा जिंदगी सही तरीके से चले. हालांकि, देखभाल करने वाली भूमिका के बारे में उसकी कुछ चिंताएं हैं जो उसे एक दिन निभानी पड़ सकती हैं. ब्वॉयफ्रेंड की करनी पड़ेगी काफी ज्यादा केयर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











