
48 संगीन मामलों में वांछित 1 लाख का इनामी गैंगस्टर काला राणा गिरफ्तार
AajTak
अंबाला के बहुचर्चित आभूषण व्यापारी सुनील कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपित गैंगस्टर विरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा थाईलैंड में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग चल रहा था. गैंग की काली कमाई वहीं इंवेस्ट कर रहा था. पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के भाई की हत्या में भी वांछित था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा को गिरफ्तार कर लिया है. काला राणा की 48 से ज्यादा आपराधिक मामलों में तलाश चल रही थी. पुलिस के मुताबिक, काला राणा लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग का एक शातिर सदस्य था. काला राणा 2014 से अपराध में सक्रिय हुआ. सबसे पहले इसने अपने एक साथी मोनू राणा के साथ मिलकर अंबाला में 2014 में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद जब काला राणा जेल में बंद हुआ तब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा के संपर्क में आया और फिर वो गैंग में शामिल हो गया.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










