
45 मिनट में मेरठ, 30 मिनट में गाजियाबाद, आज से खुला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे
AajTak
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे बुधवार यानी 31 मार्च को खोला जाना था लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण एक्सप्रेस वे खोलने की तारीख एक अप्रैल कर दी गई थी.
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे को आज यानी एक अप्रैल से आम जनता के लिए खोल दिया गया है. एक्सप्रेस वे शुरू होने के साथ ही दिल्ली से मेरठ की दूरी 45 मिनट में तय होगी और गाजियाबाद से मेरठ जाने में केवल 30 मिनट का समय लगेगा. वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड जाने वाले लोगों को दिल्ली मेरठ हाईवे के लंबे जाम से स्थायी रूप से छुटकारा मिल जाएगा. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पश्चिमी यूपी की लाइफ लाइन बनेगी. पहले ये एक्सप्रेसवे बुधवार यानी 31 मार्च को खोला जाना था लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण एक्सप्रेस वे खोलने की तारीख 1 अप्रैल कर दी गयी थी. दरअसल, यूपी गेट से डासना तक दूसरे और डासना से मेरठ तक चौथे चरण के एक्स्प्रेस वे के खुलने रास्ता 1 अप्रैल से साफ हो गया. डासना से मेरठ की ओर तैयार सात सौ मीटर की एलिवेटेड रोड पर लोड टेस्टिंग और अंतिम ट्रायल रन पूरा हो गया है. मंत्रालय में बैठकों के दौर के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर टोल दरों का मामला अभी फंसा हुआ है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












