
4.99 लाख में MG ने लॉन्च की ये छोटी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 230 किमी
AajTak
2025 MG Comet EV: एमजी मोटर ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को नए फीचर्स और वेरिएंट के साथ अपडेट किया है. रेगुलर मॉडल के अलावा ये कार ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.
JSW MG मोटर इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है. इस कार के सभी वैरिएंट लाइनअप में अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में और बेहतर बनाते हैं. इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.99 लाख से शुरू होती है, जिसमें 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BAAS) का विकल्प भी शामिल है.
बुकिंग...
कंपनी ने नई MG Comet की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को 11,000 रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक किया जा सकता है. ये कार नए ब्लैकस्टार्म एडिशन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है. तो आइये देखें नई कॉमेट में क्या है ख़ास-
वेरिएंट...
कॉमेट ईवी कुल 5 वेरिएंट में उपलब्ध है. जिसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्साइट फास्ट चार्ज, एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव फास्ट चार्ज शामिल हैं. एक्साइट और एक्साइट फास्ट चार्ज वेरिएंट में अब रियर पार्किंग कैमरा और पावर-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs) की सुविधा मिलती है, जो इस कार की सेफ्टी को और बेहतर करता है.
एक्सक्लूसिव और एक्सक्लूसिव फास्ट चार्ज वेरिएंट में प्रीमियम लेदरेट सीटें और बेहतर इन-केबिन अनुभव के लिए 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम मिलता है. इसके अलावा फास्ट चार्जिंग वेरिएंट 17.4 kWh बैटरी पैक से लैस है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये कार को सिंगल चार्ज में 230 किमी (IDC) तक की रेंज प्रदान करते हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











