
4 घंटे के लिए कपल ने बुक किया OYO रूम, फिर मिली दोनों की लाश और एक लेटर
AajTak
दिल्ली के एक ओयो होटल के रूम में दो शव मिले. इसमें एक शादीशुदा महिला और उसका प्रेमी है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें लिखा है कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के जफराबाद में एक ओयो होटल के रूम में दो शव मिले. इसमें एक शादीशुदा महिला और उसका प्रेमी है. दोनों ने चार घंटे के लिए रूम बुक किया था. मगर, जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.
पुलिस का कहना है कि रात 8 बजकर 5 मिनट पर मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास OYO होटल से इस संबंध में सूचना मिली. इस पर टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान पता चला कि मेरठ के रहने वाले सोहराब (28 साल) और लोनी में बसंत कुंज गली नंबर-10 निवासी आयशा ने दोपहर एक बजे होटल में चेक इन किया था.
दोनों ने 4 घंटे के लिए कमरा बुक किया था
दोनों ने 4 घंटे के लिए कमरा बुक किया था. मगर, जब वो बाहर नहीं निकले तो शाम 7 बजकर 45 मिनट पर होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया.
पंखे से लटका हुआ था सोहराब
कमरे में दाखिल हुई टीम ने देखा कि सोहराब नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ था. जबकि आयशा बिस्तर पर मरी पड़ी मिली. उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी मिले. साथ ही उसके बगल वाले बेड पर आधे पेज का सुसाइड नोट मिला. इसमें लिखा था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे. एक साथ जिंदगी खत्म करने का फैसला किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












