
39 साल बाद MP के इस गांव में पहुंचा कोई बड़ा नेता, वजह- 'वैक्सीन को लेकर फैल रहा भ्रम दूर करना है'
Zee News
उन्होंने अपील की कि हर कोई वैक्सीन लगवाएं. क्योंकि इसी से हम कोरोना से जंग लड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे.
नारायणपुर/हेमंत सचेतीः मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया. वहीं अब कोरोना केस कम होते ही स्वास्थ्य विभाग का पूरा ध्यान वैक्सीनेशन पर आ गया. लेकिन कई इलाकों में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है. कई लोग अब भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं. ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ के एक गांव में भी देखने को मिला. जिन्हें समझाने के लिए बीजेपी के पूर्व मंत्री वहां पहुंचे और लोगों को जागरूक किया. बताया गया है 1982 के बाद पहली बार कोई बड़ा नेता इस गांव में पहुंचा. आज पहली बार अबूझमाड़ के कोहकामेटा ग्राम में पहुंच कर कार्यकर्ताओं ,ग्रामीणजनो से मुलाकात किया एवम शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए सहयोग की अपील की । राज्य में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो गए पर विकास के नाम पर एक भी पत्थर नही लगा पाई । पूर्व मंत्री ने फैलाई जागरूकता मामला नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके से सामने आया, यहां वैक्सीने को लेकर कई भ्रामक जानकारियां और अफवाह फैल रही हैं. लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं. जिन्हें दूर करने के लिए राज्य के पूर्व मंत्री व बीजेपी प्रवक्ता केदार कश्यप कोहकामेटा पहुंचे. यहां ग्रामीणों के बीच बैठकर बातचीत करते हुए सभी को बताया कि वैक्सीन लगवाने से आपको कुछ भी नहीं होगा. — Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










