
37 साल की उम्र में रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का निधन, शोक में फैंस
AajTak
मयंक पवार के निधन की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए से शेयर की गई है. मयंक को 'स्प्लिट्सविला 7' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था. इसी शो ने उन्हें देशभर में फेम दिलवाया. सोशल मीडिया पर मयंक पवार के निधन की खबर फैलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.
रियलिटी टेलीविजन के कुछ चेहरे दर्शकों के दिलों में कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक जगह बनाए रहते हैं. ऐसे ही एक थे 'स्प्लिट्सविला 7' मयंक पवार, जॉ अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्स रियलिटी टीवी स्टार शो और फिटनेस चैंपियन मयंक पवार का निधन हो गया है. इस खबर ने उनके फैंस और जानने वालों को हिलाकर रख दिया है.
नहीं रहे मयंक पवार
मयंक पवार के निधन की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए से शेयर की गई है. बयान में लिखा है, 'एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर, और कई लोगों के लिए प्रेरणा. मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे.' सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. फॉलोअर्स और फिटनेस कम्युनिटी के सदस्यों ने मयंक को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है.
सनी लियोनी को दिया था रुला
मयंक ने पॉपुलर यूथ रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के सीजन 7 में हिस्सा लिया था. यहीं से उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई. शो के दौरान उनके संयमित व्यक्तित्व और ईमानदारी ने उन्हें प्रशंसा दिलाई. मयंक का एलिमिनेशन उस सीजन के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया था. होस्ट सनी लियोनी उस समय भावुक हो गईं थीं. इमोशनल सनी ने मयंक को विला से बाहर निकलने से पहले गर्मजोशी से गले लगाया था. साथ ही को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें रोककर गले लगाया. ये शो पर एक दुर्लभ मोमेंट था.
मुंबई में होगी प्रार्थना सभा













