
33 कुत्तों को रखा था कैद में! पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार
AajTak
एक शख्स शिकारी कुत्तों के बीच रहता था. वे कुत्ते दिन-रात भौंकते रहते थे. इससे परेशान होकर पड़ोसियों ने शख्स की शिकायत कर दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची और शख्स जेल चला गया.
एक शख्स ने घर में 33 शिकारी नस्ल के कुत्तों को कैद कर रखा था, ये कुत्ते लगातार रात-दिन भौंकते थे. परेशान होकर इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की.
जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह पूरा माजरा देखकर दंग रह गई. इस शख्स ने कुत्तों को कैद रखने के लिए पिंजड़े भी रखे थे. शख्स पर कुत्ते के साथ क्रूर हरकत करने का आरोप लगा है.
पुलिस को मौके से दो अंजान बच्चे भी मिले. इसके अलावा कोकीन और हथियार भी पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए हैं.
यह शख्स अमेरिका के फ्लोरिडा में रहता है. नाम टेरेल कोली (Terrell Coley) है. टेरेल कोली पर तीन दर्जन से ज्यादा आरोप लगाए गए हैं. इनमें बच्चों की उपेक्षा, जानवरों के प्रति क्रूरता और कोकीन रखने जैसे आरोप हैं.
जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वह भी घर के पिछले हिस्से में मौजूद था, जहां कुत्तों को रखने के लिए पिंजड़े मौजूद थे.
कुत्तों का भौंकना 'टॉर्चर की तरह था'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











