
300 अरब डॉलर के बदले यूक्रेन से ये चीज मांग रहे ट्रंप! जानें- ग्रीनलैंड पर क्यों गड़ा रखी है नजर
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिकी पैसा चाहता है तो उसे अमेरिका को दुर्लभ मृदा खनिज देने होंगे. ट्रंप इन्हीं खनिजों की वजह से ग्रीनलैंड को भी खरीदना चाहते हैं. अमेरिका इन खनिजों को चीन से आयात करता है लेकिन चीन ने अमेरिका को इनके आयात पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को साफ कह दिया कि अगर यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिकी मदद चाहता है तो बदले में उसे दुर्लभ मृदा खनिज (Rare Earth Materials) उपलब्ध कराए. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लगभग 300 अरब डॉलर की मदद के बदले में यूक्रेन से बराबरी की मदद चाहता है.
ट्रंप ने कहा, 'हम यूक्रेन को बता रहे हैं कि उनके पास बहुत कीमती दुर्लभ खनिज हैं. हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जिसमें हमारी मदद के बदले वो हमें अपनी दुर्लभ खनिज और बाकी चीजें दे.'
हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया कि ट्रंप रेयर अर्थ का इस्तेमाल सभी प्रकार के महत्वपूर्ण खनिजों के लिए कर रहे थे या सिफ रेयर अर्थ के लिए.
रणनीतिक रूप से बेहद अहम हैं दुर्लभ मृदा खनिज
दुर्लभ मृदा 17 धातुओं का एक समूह है जिसका इस्तेमाल चुंबक बनाने के लिए किया जाता है. इनसे बना चुंबक बिजली से चलने वाली गाड़ियों, सेलफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बिजली को गति में बदल देते हैं.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने 50 खनिजों को महत्वपूर्ण माना है, जो देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं. इनमें कई प्रकार के दुर्लभ मृदा, निकेल और लिथियम शामिल हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











