
30,000 फीट की ऊंचाई पर प्लेन के टॉयलेट बंद, यात्रियों के लिए बनी शर्मनाक स्थिति
AajTak
आसमान में 30,000 फीट ऊपर बैठे यात्री लेकिन टॉयलेट बंद! वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की बाली से ब्रिस्बेन जाने वाली फ्लाइट का सफर यात्रियों के लिए शर्मनाक और तकलीफ़देह बन गया। प्लेन में कोई भी वॉशरूम काम नहीं कर रहा था. मजबूरी में कुछ यात्रियों ने बोतलों का सहारा लिया तो कुछ को खराब पड़े टॉयलेट का ही इस्तेमाल करना पड़ा. एक बुजुर्ग महिला तो खुद को रोक न पाई और सीट पर ही पेशाब कर बैठी.
बाली से ब्रिस्बेन जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट यात्रियों के लिए एक ऐसा अनुभव बन गई, जिसे वे शायद जिंदगी भर भूल नहीं पाएंगे. बोइंग 737 मैक्स 8 विमान गुरुवार दोपहर बाली से उड़ा, लेकिन शुरुआत से ही इसमें परेशानी थी. विमान के पिछले हिस्से के टॉयलेट पहले से खराब थे. इंजीनियरिंग सपोर्ट न मिलने की वजह से फ्लाइट को कैंसिल करने के बजाय उड़ान भरने का फैसला किया गया और यही आगे चलकर भारी गलती साबित हुई.
उड़ान के बीच बिगड़ी हालत
शुरुआत में यात्रियों को उम्मीद थी कि आगे किसी तरह काम चल जाएगा, लेकिन बीच सफर में स्थिति और बिगड़ गई. विमान के बाकी दो टॉयलेट भी खराब हो गए. नतीजा यह हुआ कि करीब छह घंटे तक यात्रियों के पास कोई वॉशरूम सुविधा नहीं रही.
क्रू ने यात्रियों को बोतलें पकड़ाकर कहा कि मजबूरी में इन्हीं का इस्तेमाल करना होगा या फिर पहले से खराब पड़े टॉयलेट पर ही जाना पड़ेगा. कई यात्रियों ने मजबूरी में ऐसा किया भी. एक बुजुर्ग महिला तो खुद को रोक न पाई और सीट पर ही पेशाब कर बैठी.
यात्रियों का दर्द और बदबू से बेहाल सफर
हालात धीरे-धीरे और शर्मनाक होते चले गए. जब कई लोगों ने बोतलों और खराब पड़े टॉयलेट का इस्तेमाल किया तो विमान में पेशाब की बदबू फैलने लगी. कुछ यात्रियों ने बताया कि बदबू इतनी तेज थी कि सांस लेना मुश्किल हो गया. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे खराब और अपमानजनक सफर बताया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









