
3.5 अरब डॉलर की आर्थिक मदद, अनाज-दवाइयां-ईंधन पहुंचा रहा, जानें श्रीलंका के लिए क्या-क्या कर रहा भारत?
AajTak
Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका अपने अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसके पास जरूरी सामान खरीदने के लिए भी पैसा नहीं बचा है. ऐसे में भारत उसकी मदद कर रहा है. भारत, श्रीलंका को खाना और दवा जैसी जरूरी चीजें भी मुहैया करा रहा है और आर्थिक तौर पर भी मदद कर रहा है.
Sri Lanka Economic Crisis: 1948 में आजाद हुआ श्रीलंका इस वक्त अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वहां महंगाई बेकाबू हो चली है. श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के मुताबिक, अप्रैल में यहां महंगाई दर 30 फीसदी के करीब पहुंच गई. मार्च में ये 19 फीसदी से कम थी. लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और अब ये गुस्सा हिंसा में बदल चुका है. प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार से जुड़े लोगों के घरों को जलाया जा रहा है. श्रीलंका में इमरजेंसी लगा दी गई है.
श्रीलंका पर 51 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी कर्ज है. इस आर्थिक संकट से निकलने के लिए श्रीलंका को कम से कम 4 अरब डॉलर की जरूरत है. आर्थिक मदद पाने के लिए श्रीलंका वर्ल्ड बैंक के साथ-साथ श्रीलंका और जापान जैसे देशों से भी बात कर रहा है. हालांकि, इस सबमें भारत उसका मजबूत साथी बनकर उभरा है.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत इस साल अब तक श्रीलंका को 3.5 अरब डॉलर की मदद कर चुका है. इसके अलावा भारत उसकी बुनियादी चीजों जैसे खाने-पीने का सामान और दवाओं की कमी को पूरा करने में मदद कर रहा है. भारत का कहना है कि श्रीलंका का करीबी पड़ोसी और उसके साथ ऐतिहासिक संबंध होने के नाते, भारत उसके लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर पूरी तरह साथ है.
भारत की ओर से मिल रही मदद पर श्रीलंका की प्रमुख तमिल पार्टी तमिल नेशनल अलायंस के सांसद एमए सुमंथिरन ने कहा कि इस मदद के लिए हम आभारी हैं और यही हमें जिंदा रखे हुई है.
ये भी पढ़ें-- श्रीलंका जैसे ही ये 7 देश भी हो गए थे तबाह, जानिए इन डिफॉल्टर मुल्कों के लोगों के सामने क्या-क्या संकट आए
श्रीलंका के लिए क्या-क्या कर रहा भारत?

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









