
3 हमलावर, 19 सेकंड और 29 वार... नागपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक का सनसनीखेज मर्डर
AajTak
नागपुर से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में तीन लोगों ने मिलकर पेट्रोल पंप के मालिक को 19 सेकंड में 29 बार चाकू मारे. इस हत्या के दौरान अपराधियों ने एक कर्मचारी को जख्मी कर दिया. इसके बाद करीब 1 लाख 34 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तीन लोगों ने मिलकर पेट्रोल पंप के मालि कर पर 19 सेकंड में 29 बार चाकू से वार किया. हमले में पेट्रोल पंप के मालिक की मौत हो गई. साथ ही करीब एक लाख 34 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई. मामला भिवापुर नागभीड़ रोड पर स्थित भारत पेट्रोल पंप का है. जानकारी के मुताबिक, इसके मालिक दिलीप राजेश्वर सोनटक्के नागपुर के ही रहने वाले थे.
एक बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश बदमाश
17 मई की सुबह करीब 10 बजे दिलीप पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठे थे. इस दौरान वह पिछली रात तक बेचे गए पेट्रोल के रुपयों का हिसाब कर रहे थे. तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और सीधे ऑफिस में घुस गए. फिर एक आरोपी ने दिलीप राजेश्वर के पेट पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया.
19 सेकंड में 29 बार चाकू से हमला
ताबड़तोड़ हमले में आरोपी ने 19 सेकंड में 29 बार चाकू से हमला किया. दूसरा आरोपी बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. इस दौरान वहां बैठे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से कहा कि तुम सब लोग यहां से भाग जाओ. इसके बाद आरोपी लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











