
3 बच्चों की मां ने देवर से लड़ाया इश्क, सिंदूर भरकर परिवार के सामने ही वॉटरफॉल में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम पर गाने संग रील भी बनाई
AajTak
MP News: देवर के इश्क में डूबी 3 बच्चों की मां देवर के साथ वॉटरफॉल में खुद गईं. सुसाइड से पहले दोनों ने रिश्तों की सीमाएं तोड़ी दी. देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई.
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां देवर के इश्क में डूबी 3 बच्चों की मां देवर के साथ वॉटरफॉल में खुद गईं. सुसाइड से पहले दोनों ने रिश्तों की सीमाएं तोड़ी दी. देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई. इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर वीडियो बनाया और प्यार के दुश्मन परिवार वालों को सजा देने की अपील की. परिवार वालों ने रोकने की कोशिश की तो वॉटरफॉल में खुद गए. पुलिस और NDRF की टीम गहरे वॉटरफॉल में शव की तलाश कर रही है.
मामला मऊगंज जिले के बहुती वॉटरफॉल का है. तीन बेटियों की मां 35 साल की शकुंतला साहू ने 26 साल के देवर दिनेश साहू के साथ बहुती वॉटरफॉल में परिवार के सामने ही कूद गई. चचेरे देवर दिनेश साहू भाभी शकुंतला से इश्क लड़ बैठा. दोनों इस कदर पागल हुए कि रिश्तों की मर्यादा भूल गए. 19 जुलाई को दोनों घर से भाग गए.
बुधवार को दोनों वॉटरफॉल पहुंचे इंस्टाग्राम में लाइव आकर दिनेश साहू ने शकुंतला के मांग में सिंदूर भरा. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ तो परिवार भी तलाशते हुए वॉटरफॉल में पहुंच गया. लेकिन परिवार के सदस्य इन्हें रोकते उससे पहले ही दोनों ने एक साथ वॉटरफॉल में छलांग लगा दी. इसके साथ ही इनके प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. गहरे वॉटरफॉल में दोनों समा गए और परिजन हाथ मिलते मलते रह गए.
वीडियो में दोनों ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताया. परिवार के सदस्यों को मौत का जिम्मेदार ठहरा कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है. महिला का पति हीरालाल साहू रोजगार के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में रहता था जबकि पत्नी गांव में रहती थी. इनके इश्क की किसी को भी खबर नहीं है.
एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि सुसाइड से ठीक पहले दोनों ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया. उसमें दिनेश साहू ने लिखा है "हम बहुत परेशान हैं. हमारी मौत के जिम्मेदार हीरालाल साहू, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू और उनका पूरा परिवार है. हाथ जोड़कर सरकार से विनती है कि इन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए."
एएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. प्रशासन ने तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाया है. लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हो सके है. ऊंचाई से गिरते पानी और तेज बहाव के चलते शवों की तलाश करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











